फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यात्रा को धार देने रुद्रपुर पहुंचे पीके

Wed, 31 Aug 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने बुधवार को राहुल गांधी की किसान यात्रा के बारे में जायजा लिया। इसके अलावा यात्रा के रूट के बारे में कांग्रेसियों से चर्चा की। इसके बाद कद्दावर नेताओं के साथ रुद्रपुर इलाके में संभावित रूट का सड़क मार्ग से निरीक्षण किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन छह सितंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पीके ने राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी और प्रकाश जोशी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र के साथ बुधवार को टानउहाल स्थित कार्यालय में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की। नेताओं ने किसान यात्रा की सफलता के बारे में कांग्रेसजनों की राय जानी। कांग्रेसियों ने तमाम जनसमस्याओं के बारे में बताया।

कद्दावर नेताओं ने सबकी बातों को गौर से सुना और मांगों के बारे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चुनावी रणनीतिकार पीके ने कहा कि पहले चरण में किसान यात्रा  225 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार हो जाएं। किसी तरह की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ काम करें। आम जनता के बीच जाएं और यात्रा में  भागीदार होने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें