देवरिया। सलेमपुर तहसील के धनपुरवा गांव निवासी मदन गुप्ता के खेत में जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने बांस लगाकर बंद कर दिया है। दो साल से अवरुद्ध रास्ते को खोलवाने के लिए मदन आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस, तहसील दिवस और डीएम के दफ्तर में भी प्रार्थना पत्र दे रहा है, लेकिन अब भी रास्ता बंद है।
मदन का कहना है कि उसके खेत में जाने वाला रास्ता नवीन परती से होकर जाता था। दो साल पहले उसे कुछ लोगों ने बांस लगाकर अवरुद्ध कर दिया। इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की तो हल्का लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दिया। दुबारा शिकायत की तो लेखपाल ने रिपोर्ट में रास्ते वाली जगह पर किसी को पट्टा आवंटित होने की बात लिखी। जब पट्टा से संबंधित रिकार्ड मांगा गया तब राजस्व कर्मियों ने फाइल गायब होने की बात कह दी। दो साल से दफ्तरों का चक्कर लगाने के बावजूद उसके खेत में जाने का रास्ता आज तक नहीं खुला। मदन का कहना है कि खेती ही उसकी आजीविका का आधार थी और वह दो साल से खेत में जा नहीं पा रहा है, जिससे परिवार के सामने अनाज का संकट आ गया है।
-