फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घरवालों को नहीं पता था ग्रेनो में रहता था गुड्डू, पुलिस ने शव दिखाया तो हुए स्तब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
लार/भाटपाररानी। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किराए के मकान में लिव-इन में रह रहे लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया निवासी गुड्डू पासवान और भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ज्योति के बीच रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान परिचय हुआ था। इन दोनों के ग्रेटर ग्रेनो में होने की जानकारी घरवालों काे नहीं थी।
विज्ञापन

इसीलिए पहले जब गुड्डू के घर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फोन कर शव मिलने की जानकारी दी तो घरवालों को विश्वास ही नहीं हुआ। उनका कहना था कि गुड्डू तो घर से एक अप्रैल को बंगलुरू जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए वाट्सअप के जरिए फंदे से झूलता हुआ शव का फोटो और वीडियो भेजा तो गुड्डू के घर में चीख पुकार मच गई।
लार थाना क्षेत्र के आदर्शनगर महाल मंझरिया निवासी गुड्डू पासवान 27 वर्ष ने घरवालों को बताया था कि वह आठ माह पहले हैदराबाद की एक कंपनी में काम शुरू किया था और वहीं रहता था। एक माह पहले जब घर आया, तब भी सबको हैदराबाद में ही नौकरी की जानकारी दी था। कुछ दिनों घर रहने के बाद एक अप्रैल को परिजनों से नई नौकरी के लिए बंगलूरू जाने की बात कहकर निकला। वहीं ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घरवालों को बताया कि गुड्डू सात माह से ग्रेटर नोयडा के तुगलपुर गांव में किराए की मकान में भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की ज्योति पासवान 25 वर्ष के साथ लिव इन में रह रहा था। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में पुलिस ने दोनों का शव बरामद किया। ग्रेटर नोएडा में रहने के दौरान गुड्डू कई बार घर आया। परिजनों के पूछने पर कभी हैदराबाद तो कभी बंगलुरू में रह कर काम करने की बात कहता था। परिजनो को लगा कि इस बार बंगलुरू गया है। जब पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी सुबह दी तो परिजन सूचना पर विश्वास नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें