फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता परीक्षा में कई हुए फेल

Thu, 28 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दक्षता परीक्षा में कई हुए फेल
विज्ञापन
देवरिया में  थानेदारों की योग्यता जानने के लिए एसपी ने परीक्षा क्या कराई, कई थानेदार ही फेल हो गए। रिजल्ट घोषित होने के बाद महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस दक्षता परीक्षा में भलुअनी के थानेदार शशांक शेखर राय ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि मईल थाने के उ0नि0 शिवजी सिंह को दूसरा स्थान मिला है। हालांकि पांच वर्ष की सेवा न होने की वजह से यह थानेदारी की रेस से बाहर है। तीसरे स्थान पर भटनी थानाध्यक्ष राजेन्द्र  प्रताप सिंह यादव को मिला।
विज्ञापन


अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक  अनिल  कुमार पाण्डेय को चौथा और उप निरीक्षक अंसुमान यदुवंशी को पांचवा स्थान मिला है। पीआरओ मृत्युन्जय पाठक और एसओ भाटपाररानी गजेन्द्र राय संयुक्त रुप से छठे स्थान पर रहे। सातवें नंबर पर एसओ खुखुंदू नितीश कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक अजय कुमार ओझा, अपराध शाखा तथा बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण कुमार यादव रहे। आरक्षीगण में  राधेश्याम यादव, थाना एकौना, महिला  आरक्षी आभा चौहान, महिला थाना, प्रथम स्थान प्राप्त किये तथा अमितेज  कुमार सिंह, एसपीओ कार्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

 सूत्रों की माने तो परीक्षा में कई थानेदार सम्मानित अंक भी हासिल नहीं कर पाए। इसी लिए कई अन्य दरोगाओं के अंक को घोषित नहीं किया गया। उप निरीक्षकों ने कुछ हद तक अपनी इज्जत बचाई तो इस्पेक्टरों ने लूटिया ही डूबों दी। टापर शशांक राय को पांच हजार नगदी के साथ मनमाफी तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा अन्य दूसरे और तीसरा स्थान हासिल करने वाले भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें