सलेमपुर। सलेमपुर–नवलपुर–सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने सलेमपुर व बरहज तहसील के 18 गांवों के 65.44 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर जमीन के खरीद व बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके लिए एसडीएम व निबंधन कार्यालय में अधिग्रहित रकबों की सूची भेज दी गई है।
गोरखपुर से सलेमपुर तक राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब सलेमपुर–नवलपुर होते सिकंदरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाए जाने की स्वीकृति शासन ने कर दी है। इसके लिए राजस्व टीम ने राजमार्ग में पड़ने वाले गांवों की सूची तथा रकबा का सीमांकन कर भूमि को अधिग्रहित कर लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एसडीएम व निबंधन अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया है कि राष्ट्रीय राज मार्ग 727बी सलेमपुर–नवलपुर–सिकंदरपुर के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण के उपरांत अब इस जमीन पर कोई भी काश्तकार हस्तक्षेप नहीं करेगा। इस भूमि को काश्तकार किसी भी हालत में बिक्री नहीं करेगा। इसके लिए अब निबंधन कार्यालय में एक लिपिक इन जमीनों पर विशेष निगरानी रखे हुए है। इस संबंध में एसडीएम सीमा पांडेय ने बताया कि राज मार्ग के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। सीमा के अंदर पड़ने वाले जमीन के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
....
राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रभावित हो रहे हैं ये गांव
गांव रकबा हेक्टेयर में
1. उरदौली 2.5628
2. ठेंगवल तिवारी 2.6863
3- ठेंगवल कपूर 0.4693
4-ठेंगवल दुबे 2.9124
-5- पिपरा गरीब 1.0223
6- निपनिहा 1.5739
7. धनौतीलाला 5.0455
8. पडरी गजराज 5.4229
9-डीवाढार 5.3382
10-पिपरासरवन 3.1809
11-इटहुरा हजाम 5.4384
12. कुण्डौली 4.6555
13. मुण्डेरा 1.4861
14- मुरारबारी 2.2003
15-इशारू 7.1382
16. जमुआ 4.1369
17-भागलपुर बांगर 8.1979
18-भागलपुर खादर 1.9729
कुल 65.4435