फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खामपार थाना क्षेत्र के निशनिया गांव के रहने वाली एक युवती की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव के रहने वाले पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। खामपार थाना क्षेत्र के निशनिया पैकौली गांव निवासी मुंशी ठाकुर अपनी बेटी रंजना देवी की शादी तय दान दहेज देकर 21 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी हरिकेश ठाकुर पुत्र महातम ठाकुर के साथ धूमधाम से की थी। रंजना शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल आ गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इसे लेकर ससुरालियों द्वारा महिला के साथ आए दिन मारपीट कर किया जाने लगा। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति हरिकेश, सास मालती देवी, ससुर महातम ठाकुर, जेठानी मनीषा देवी पत्नी दुर्गेश ठाकुर, देवर ऋषिकेश ठाकुर व ननद रितू देवी पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें