देवरिया। शहर के सिंधी मिली कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर पर पुत्र के जन्म लेने की सूचना पर किन्नर पहुंच गए। बधाई गीत गाने के दौरान किसी बात को लेकर मकान मालिक व किन्नरों से अनबन हो गई। यह देख मकान मालिक ने घर का दरवाजा बंद कर दिया तो किन्नर दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद दोनों पक्ष में कहानसुनी हो गई। किन्नरों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर रेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे मामले को शांत कराया।
शहर के सिंधी मिल कॉलोनी निवासी अखिलेश यादव पुत्र परमहंस यादव के घर पुत्र ने जन्म लिया था। इसकी सूचना मिलने पर बधाई गीत गाने किन्नरों का समूह बृहस्पतिवार की सुबह पहुंच गया। बधाई गीत गाने के क्रम में किसी बात को लेकर अखिलेश यादव के परिजनों से किन्नर की कहासुनी हुई।
इसके बाद उनके घर के सदस्य अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिए। यह देख किन्नर घर के अंदर दीवाल फांदकर अंदर कूद गए। परिजनों ने विरोध किया तो किन्नर बवाल काटने लगे। परिवार में पीएससी से रिटायर एक कर्मी ने डायल 112 को सूचना दी।