फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईद उल अजहा की नमाज के बाद शुरू हुआ कुर्बानियों का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, मुस्लिम मोहल्ले दिखे गुलजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह में अकीदत के साथ मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। बकरीद की नमाज के बाद घर आए लोगों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी का दौर शुरू किया, जो अगले दो दिन तक चलेगा।
इस दौरान नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे। कुर्बानी के बाद गोश्त को तीन भागों में बांटने की भी रस्म हुई। शाम को घर आए मेहमानों का स्वागत भी लजीज व्यंजनों के साथ किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा।
विज्ञापन

शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह पर सुबह साढ़े छह बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद काशमी ने एवं रेलवे स्टेशन रोड के जामा मस्जिद में मौलाना अहमद रजा ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी वहां के इमाम की देखरेख में नमाज अदा की गई। मालवीय रोड पर नमाज के बाद जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने नमाजियों को खुशनुमा माहौल में पर्व मनाने की बधाई दी। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर मो.जलालुद्दीन खां के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। उधर रामपुर कारखाना कस्बे के जामा ईदगाह में हाफिज मो. इरफान खान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अकीदतमंदों से अल्लाह ताला के बताए रास्ते पर चलने के बारे में बताया। देसही देवरिया क्षेत्र में जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डा अशोक त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना पन्नेलाल यादव और इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय स्लॉटर हाउस पर दिनभर जमे रहे। ग्राम प्रधान मोहम्मद रफ़ी खान ने बताया कि पहले दिन 90 जानवरों की कुर्बानी हुई। कोटवा, मथुरा छापर, शामपुर, सामी पट्टी, कौला छापर, बरवा मिरछापर, देवरिया बुद्धू खां, बैजनाथपुर, देसही, पकड़ी वीरभद्र, बघौचघाट आदि गांव में अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गई। पथरदेवा, मल्शी, बजड़हा, गौरा, तरकुलवा, दुबे टोला, सोनहुला रामनगर, गढ़ रामपुर आदि गांवों में भी बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी पेश करनी शुरू की। उधर रामपुर महुआबारी ईदगाह में मौलाना नासिर हुसैन अहमद, हरफोड़ा में मौलाना यासीन , मलसीखास में सूफी कलीम, मोतीपुर में मौलाना मौलाना अख्तर हुसैन, मेहा हर हंगपुर में मौलाना मुफ्ती मेहरउद्दीन, शेख समरी में कारी फैयाज, बघौचघाट जामा मस्जिद में मौलाना नियाज अहमद कासिमी, हरि महुआ ईदगाह में मौलाना अब्बास रजा ,रामनगर में मौलाना यूसुफ रजा , बनरही में मौलाना ताहिर रजा, बसडिला मे मुफ्ती असलम, बनरही में मौलाना ताहिर ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क की सलामती की दुआ
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बृहस्पतिवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदाकर मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। नगर के जामा मस्जिद में मौलाना अहमद हुसैन ने भोपतपुरा गांव स्थित खेल मैदान में मौलाना महमूद आलम कादरी ने नमाज अदा कराई। क्षेत्र के भिंगारी बाजार, सरया, निशनिया पैकौली, पिपरा बघेल, छपिया मिश्र, खेमीपुर, कड़सरवा, रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर, कड़सरवा बुजुर्ग, खामपार, सिकटिया, दिस्तौली, सवरेजी, पिपरा बघेल आदि गांवों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें