मईल। भागलपुर ब्लॉक के बिसौली माफी में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को एकौना और बिसौली माफी के बीच खेला गया। एकौना की टीम ने बिसौली माफी की टीम को 23 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि भागलपुर संदीप सिंह टिंकू ने मैच का शुभारंभ फीता काट कर किया। टाॅस जीतकर बिसौली माफी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। एकौना कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिसौली की टीम 12 ओवर 131 रन सिमट गई। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राकेश को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज शिवा कुमार को दिया गया। इस दौरान अमरेंद्र ठाकुर, धनन्जय मणि, समीर, अभिषेक, शहाबुद्दीन, अल्ताफ, विवेक शर्मा, अभय आदि मौजूद रहे।