फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रभु श्रीराम के अग्निबाण से जला लंका नरेश रावण का अहंकार

विज्ञापन
बरहज में आयोजित रामलीला में धू-धू कर जलता रावण का प्रतीकात्मक पुतला   संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर के थाना रोड स्थित पुलिस चौकी के निकट अयोध्या की हनुमान आदर्श रामलीला नाट्य समिति की ओर से लीला मंचन किया जा रहा है। लीला में प्रभु श्रीराम के अग्निबाण से रावण और उसका अहंकार धू-धू कर जल गया। बुराई पर अच्छाई की विजय होने पर जयघोष से समूचा मैदान गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

लीला मंचन में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम के नेतृत्व में भगवान शिव का विशेष पूजा-अर्चन कर वानरी सेना सेतु निर्माण करती है। तत्पश्चात राक्षसों से युद्ध होता है। रणक्षेत्र में बारी-बारी से प्रभु श्रीराम राक्षसों का संहार करते हैं। कुंभकर्ण-विभीषण संवाद और मेघनाद वध लीला मार्मिक रही। युद्ध मैदान में प्रभु से सामना करने रावण अकेले युद्ध मैदान में पहुंचता है। जहां भीषण युद्ध होता है। इसी बीच प्रभु श्रीराम रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन करते हैं। इस अवसर पर एसके इंटर कॉलेज खेल मैदान में विशेष मेले का आयोजन किया गया था। जहां दूर-दूर से आए महिला-पुरुष और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। मौके पर शिवसहाय बरनवाल, मनोज गुप्त, रामकेश्वर जायसवाल, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, सुदामा वर्मा, अनिल बरनवाल, संतोष वर्मा, आवेश बरनवाल, अमला कुशवाहा, हरिशंकर चौरसिया, राजू वर्मा, अनिल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें