सोनूघाट के गोपलापुर में डीएम दिव्या मित्तल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनूघाट के गोपलापुर में बृहस्पतिवार की शाम डीएम दिव्या मित्तल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्लन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। सरकार का संवर्धन और संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता पर जनता तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। इसके पूर्व डीएम एवं एसडीएम श्रुति शर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। चौपाल में आए पात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन से दो, विधवा पेंशन तीन, बाल सामान्य योजना से सात, कृषि विभाग से दो, स्वास्थ्य से आयुष्मान कार्ड आठ, खाद्य विभाग से पांच पात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी विभाग से नौ कुंवारी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर बच्चियों को सम्मानित किया। तीन शिशुओं अन्नप्राशन कराया गया। डीएम व एसडीएम ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवम स्नैक्स देकर मनोबल बढ़ाया। इस दाैरान विजय पाण्डेय, रीता देवी, निर्मला गुप्ता, विजय राय, जयप्रकाश तिवारी, जयनाथ यादव माैजूद रहे। संवाद