फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने एक डिस्मिल खेत में फसल की क्रॉप कटिंग कराई

Sat, 07 Nov 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर के ग्राम परसिया भंडारी में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। किसान कृष्ण मोहन के गाटा संख्या-15 के एक डिसमिल क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई। खेत में ही धान की मड़ाई भी कराई गई।
विज्ञापन

एक डिसमिल क्षेत्रफल से कुल 11.54 किलोग्राम धान का उत्पादन प्राप्त हुआ। यह मात्रा औसत उत्पादकता 48.27 किलोग्राम से काफी कम पाई गई। कृषि विभाग का कहना है कि किसान के खेत में धान की रोपाई मानक के अनुरूप नहीं की गई थी। इसी कारण फसल का उत्पादन औसत मानक से कम दर्ज किया गया। डीएम ने बताया कि इसका मुख्य उ
द्देश्य फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करना है। इस आकलन के आधार पर कृषि संबंधी नीतियों और भावी नियोजन को तैयार किया जाता है। डीएम ने किसानों से उपज धान क्रय केंद्रों पर बेचने की अपील की। किसानों को अपना पंजीकरण अवश्य कराने के लिए भी प्रेरित किया। ꧘
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें