फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के साथ डीएम ने भी देखा चांद और शनि ग्रह

Thu, 27 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर काॅलेज में बुधवार को तीसरे दिन भी बच्चों ने टेलिस्कोप से चांद और शनि ग्रह का अध्ययन किया। मुंबई के नेहरु नक्षत्रशाला से आए एस. नटराजन ने बच्चों को ग्रह नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जीआईसी में केंद्रीय विद्यालय, राजकीय कस्तूरबा इंटर कालेज समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने टेलिस्कोप से ग्रह नक्षत्रों को देखा। खगोलविद एस. नटराजन ने उन्हेंं अंतरिक्ष के बारे में विशेष जानकारी दी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी जीआईसी पहुंची और अपनी जिज्ञासा खगोलविद के सामने रखीं। उनकी बेटियां और पति ने ग्रह नक्षत्रों का अध्ययन किया। उनके प्रश्नों का खगोलविद ने उत्तर दिया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय, शिक्षक डीके मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें