फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घरे कोहरे में लिपटा जिला

Tue, 23 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। घने कोहरे में जिला लिपटा रहा। इससे जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। लोग जरूरत पड़ने पर ही सड़कों पर निकले। चौक चौराहों पर लोग अलाव के सहारे ठंड का असर कम करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

इस बीच चल रही हल्की पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच बीते 24 घंटों से तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। पारा जस का तस बने रहने से गलन भरी ठंड लोगों को लगातार परेशान कर रही है। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित है और खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 रहा। मंगलवार को भी तापमान में न तो कोई खास बढ़ोतरी हुई है और न ही गिरावट दर्ज की गई। ठंड के कारण सुबह और शाम के समय गलन और बढ़ जा रही है। बुजुर्ग घरों के बाहर अलाव जलाकर समय काटने को मजबूर हैं, जबकि गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए ठंड चुनौती बनी हुई है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। दोपहर के समय हल्की धूप जरूर निकली लेकिन पछुआ हवा के चलते ठंड का असर कम नहीं हो सका।
विज्ञापन

शाम ढलते ही तापमान में गिरावट महसूस की गई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। बाजारों में शाम के समय भीड़ कम नजर आ रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें