फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को एक हफ्ते से बिजली नहीं मिली

Mon, 18 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल के मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। यह स्थिति एक सप्ताह से बनी हुई है। सीएमओ, सीएमएस के बार-बार पत्र लिखने के बाद भी खराबी को ठीक नहीं कराया जा सका है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर लगा है। यहां 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने का आदेश है। यहां भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। 13 अप्रैल को भटवलिया उपकेंद्र से यहां होने वाली सप्लाई के केबल में खराबी आ गई। इससे यहां की आपूर्ति ठप हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूर्णमासी कन्नौजिया ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक इस खराबी को ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते जेनेरेटर से काम चलाया जा रहा है। किसी कारण से जेनेरेटर बंद हो जा रहा है तो मरीजों की मुश्किल बढ जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें