फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरएसएस के पथ संचलन में दिखा स्वयंसेवकों का अनुुशासन

Sun, 05 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पथ संचलन करते आरएसएस स्वयंसेवक,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर रविवार को दीनदयाल शाखा का पंथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत संत विनोबा पीजी कालेज परिसर से हुई। इसमें बढ़चढ़कर स्वंयसेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहाकि हमारे व्रत और त्योहार हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत रखने में और सामाजिक एकता के संवर्धन में सहायक हैं। महर्षि अरविंद घोष ने कहा था कि अगर सनातन बचा रहा तो भारत बचा रहेगा और सनातन छिन्न भिन्न हो गया तो भारत भी छिन्न-भिन्न हो जाएगा। मुख्य वक्ता ने कहाकि रामनगर की रामलीला विश्व प्रसिद्ध रामलीला है।
जहां पर आज भी रामलीला अपने परंपरागत रूप में होती है। बिना माईक के बिना बिजली के और लोग बारिश में खड़े होकर भी रामलीला का मंचन देखते हैं। हमें अपने धरोहर को संजोकर रखना होगा। इंडोनेशिया सबसे बड़ा मुस्लिम देश हैं। वहां रामलीला का मंचन वहां के स्थानीय लोग मुस्लिम समाज द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहाकि 1925 वर्ष के सितम्बर माह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन हुआ और 1925 में ही दिसम्बर माह में कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया का गठन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने आगेकहा कि दो अलग-अलग विचारधारा को मानने वाले संगठन की स्थापना एक ही वर्ष में हुई किन्तु वह संगठन कहा खड़ा हैं और आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहा खड़ा हैं। दोनों का अन्तर आज समाज के सामने है और समाज देख रहा है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में संघ के स्वयंसेवक अपने कार्य को विषम और विकट परिस्थितियों में करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक आकाश, जिला संघचालक मकसूदन, कार्यक्रम संयोजक अवनीन्द्र, विकास, दीपक, सतीश, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें