फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया-बरहज मार्ग चौड़ीकरण: 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क; 72 करोड़ से बनेगी 21.75 किमी- मिलेगी राहत, समय बचेगा

Mon, 01 Jun 2026 02:38 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

172 करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 21.75 किमी देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई थी। दो दिन पहले टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। इसका ठेका प्रयागराज की एक कंपनी को मिला है। लोक निर्माण विभाग अब बांड प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। सड़क बनाने की जिम्मेदारी प्रयागराज के बंसल ग्रुप को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बरहज-सोनूघाट जर्जर मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रयागराज की एक कंपनी ने 25 फीसदी कम रेट पर कार्य कराने का जिम्मा लिया है। बांड प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस सड़क को रामजानकी मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे बरहज के लोगों का कुशीनगर एयरपोर्ट तक आवागमन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


172 करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 21.75 किमी देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई थी। दो दिन पहले टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। इसका ठेका प्रयागराज की एक कंपनी को मिला है। लोक निर्माण विभाग अब बांड प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। सड़क बनाने की जिम्मेदारी प्रयागराज के बंसल ग्रुप को सौंपी गई है।

केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री और सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने इस सड़क के लिए पहल की थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बांड प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

फोरलेन बनने से वाहनों का कम होगा दबाव
इस सड़क के बनने से वाहनों के दबाव में कमी आएगी। सफर आसान होने के साथ समय की बचत होगी। बरहज-सोनूघाट मार्ग की चौड़ाई करीब 10 मीटर है। इस मार्ग से जनपद मुख्यालय से रामजानकी मार्ग के रास्ते आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, जौनपुर, मऊ आदि जनपदाें के अलावा बिहार प्रांत के लिए लोगों की आवाजाही होती है।

छोटी-बड़ी गाड़ियों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क पूरी तरह से टूट गई है। लोगों का कहना है कि सड़क के बनने से व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जून में मुख्यमंत्री कर सकते हैं शिलान्यास
सोनूघाट-बरहज मार्ग का शिलान्यास जून में किसी समय मुख्यमंत्री कर सकते हैं। विभागीय हलकों में इसकी चर्चा है। हालांकि इसको खुले तौर पर कोई स्वीकार नहीं कर रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सड़क निर्माण में तेजी आएगी।

सड़क के गड्ढों में तब्दील होने के कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। इसके बनने से राह आसान होने के साथ समय की भी बचत होगी। साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिलेगा: नागेंद्र प्रताप सिंह, बरहज

रामजानकी मार्ग नार्थ साउथ कॉरिडोर का हिस्सा है। इसके फोरलेन में बदल जाने से जनपद मुख्यालय जाने में आसानी होगी। वहीं बिहार, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, वाराणसी की राह आसान होगी: उदयराज चौरसिया, गड़ेर

सोनूघाट-बरहज मार्ग का टेंडर फाइनल हो गया है। इसका निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा: जैनू राम, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, देवरिया वृत्त

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें