संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान माेंथा बृहस्पतिवार को जिले में हावी हो गया।
सुबह से शुरू हुई बारिश दिन भर रुक-रुक होती रही। बीच-बीच में तेज फुहारों और 20 से 25 किमी प्रति घंटे की हवा ने तापमान में गिरावट ला दिया। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, माेंथा का असर अगले 24 घंटे तक रह सकता है। दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश ने शहर की दिनचर्या भी प्रभावित की दी। बहुत से लाेग भींगने के डर से बाहर नहीं निकले।
बारिश से बचने के लिए छतरियों का सहारा लिया गया। मालवीय रोड निवासी सुरेश ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने में भींगने का डर बना रहा। रामलीला मैदान के पास रहने वाले विपुल ने बताया कि बारिश का होना अच्छी बात है, तबर दिन भर ठंडी हवा ने सिहरन पैदा कर दी। कसिली के रहने वाले हरेकृष्ण मिश्र ने बताया कि बारिश की वजह से बहुत से कामकाज रुक गए हैं।
बेमौसम बारिश से खेती को लेकर चिंता बढ़ गई है। धान की फसल अभी खेतों में हैं। भटनी के किसान रामबहाल उपाध्याय ने बताया कि धान की फसल तैयार है।
बारिश की वजह से इसे काटने में दिक्कत होगी बैतालपुर के किसान किसुन मौर्य ने बताया कि धान की फसल तैयार है, मगर बारिश की वजह से कटाई नहीं की जा सकती है।