समारोह में दिखा उत्साह, उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम के मैदान में शुक्रवार को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम योगेश कुमार ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और नगर की बहू श्वेता जायसवाल एवं वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। हलकी बारिश के बीच आयोजित शपथग्रहण समारोह में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग काफी उत्साहित थे।
अनंत आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रों के बीच शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में मिले लोगों के स्नेह-प्यार और जुटी अपार भीड़ सदैव स्मरणीय रहेगा। बिना किसी भेदभाव के नगर का चौमुखी विकास कराया जाएगा। समारोह को रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव, सावित्री राय आदि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय, पूर्व नपाध्यक्ष रेनू जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, रामधनी गोंड़, श्याम जायसवाल, आनंद सिंह, अनूप साहा, राजित चौधरी, श्रीनिवास विश्वकर्मा, हरिशंकर चौरसिया, प्रदीप गुप्त, नथुनी मद्धेशिया, जोखन बाबू, अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
25 वार्ड सदस्यों ने भी लिया शपथ
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल के साथ सुरजावती देवी, उमा देवी, दीपक कुमार, रतन सोनकर, उमेश यादव, विकास मद्धेशिया, मीना देवी, रामप्रवेश यादव, कृष्णानंद सिंह, रामईश्वर, अभिषेक सिंह बिट्टू, मिथिलेश, द्रोपदी देवी, पूनम देवी, सुशीला देवी, लव कुमार, अंजू यादव, बलवंत सिंह, नवाब हुसैन, शुभम निषाद, सुदामा वर्मा, गौरव सिंह, यशोदा देवी, मोहर्रम राइन, ऊषा देवी आदि वार्ड सदस्यों ने शपथ लिया।