फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान से महिला ने चुराए जेवर

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से दुकानदार ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। कस्बे के आभूषण की दुकान में गहना देखने के बहाने एक महिला छह गहने अपने कपड़े में छिपा लिया। गहना कम देख दुकानदार ने महिला से पूछा तो उसने गहना नहीं लेने की बात कही। सीसीटीवी में महिला गहना कपड़े में छिपाती दिखी। यह देख दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से सभी गहने बरामद कर दुकानदार को सौंप दिया। मईल क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में एक स्वर्णकार की दुकान पर लार क्षेत्र के एक गांव की महिला सोने के जेवरात खरीदने शुक्रवार शाम को आई और स्वर्णकार से जेवरात लेकर पसंद करने लगी। नाक और कान के छ: गहने कपड़े में छिपा लिए, जेवरात कम देखकर स्वर्णकार ने.महिला से पूछा तो महिला जेवरात नहीं लेने की बात कहने लगी, दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे को खोल कर देखा तो महिला गहने छिपा रही है। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला से सभी गहने बरामद कर दुकानदार को सौंप दिया। महिला को पुलिस थाने ले गई। मईल थाना अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मे है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें