फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सूखा से लड़कर बचाई थी फसल...अतिवृष्टि से हुई बर्बाद

Sun, 05 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुद्रपुर। जिले में 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा से मची तबाही के बीच किसानों की बची खुची फसल तरह बर्बाद हो गई। भारी बारिश से धान, मक्का, तिलहन और दलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा से खेत में फसल गिर गई है।

किसान रामकृपाल यादव ने कहा कि पूरा सीजन सूखा से लड़कर किसी तरह धान की फसल को बचाया गया था। जब धान में बालियां लगीं तो अचानक भारी बारिश ने पूरी फसल को चौपट कर दिया। फसल गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। यह बारिश पूरी तरह तबाही लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब यादव ने कहा कि किसान की किस्मत खराब है। जब पानी की जरूरत थी तो बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा और जब हर दो दिन पर पानी चलाकर फसल तैयार कर दिया गया तो अचानक भारी बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। खेत में गिरी धान, तिलहन और दलहन की फसलों को देखकर किसान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें