बरहज। मेहियवां के निकट सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में रविवार को खेत में काम करने रहे नयानगर निवासी गुड्डू चौहान और उनकी पत्नी से मनबढ़ों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने पहुंच गुहार लगाया है। सभी आरोपी मऊ जनपद के बिनटोली गांव के बताये जा रहे हैं। बरहज के नया नगर निवासी गुड्डु चौहान पुत्र जगन्नाथ अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने जा रहे थे। उनका कहना है कि वह सुबह नौ बजे खेत पर पहुंचे थे। इसी बीच पहले से करीब 20 की संख्या में मौजूद मनबढ़ घेर लिए और मारने-पीटने लगे। सभी जमीन हड़पने की फिराक में हैं।