सलेमपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की सलेमपुर क्षेत्र की बैठक सोमवार को बीएसएनएल रोड सलेमपुर और लार में बाईपास रोड स्थित एक मैरेज हाल में हुई। इसमें कांग्रेस को संगठनात्मक रूप मजबूत करने पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा कि देश में जो भी चौमुखी विकास हुआ है, उसमें कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा ने देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है।
बिना कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश और देश का भला संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस बार निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को लेकर राय भी ली गई।
कार्यक्रम को पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय, निर्मला पासवान, इंजीनियर शैलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर दीनदयाल प्रसाद, भरत मणि त्रिपाठी, वरुण राय, गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल माैजूद रहे।