फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर के संविधान से चल रहा देश : शाही

Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार में बाबा साहब की प्रतिमा के सुंदरीकरण का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। पकड़ियार गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सुंदरीकरण का लोकार्पण कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण कर कृषि मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान से देश चल रहा है। देश विश्व गुरु बनने की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों ने प्रदेश में जाति-धर्म का बीज बोकर अपनी राजनीति की। आज प्रदेश की जनता विकास को पसंद कर रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार प्रदेश का विकास कर रही है। सभी जाति-धर्म के लोग कार्य की सराहना कर रहे हैं। प्रदेश से अपराध समाप्त हो गया है। इस विकास से विपक्ष को बहुत परेशानी है, अब कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो देश के महा पुरुषों को अपमानित किया जा रहा है। जनता सब जानती है आने वाले समय में सपा का सफाया तय है।
विज्ञापन

इस दौरान रामाशीष प्रसाद मौर्य, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिप्पू शाही, हेमंत पाठक, युगल किशोर तिवारी, ग्राम प्रधान अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें