फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 120 बेड का नया अस्पताल बनने से मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 07 Nov 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में 120 बेड का नया अस्पताल बनने से जनता को फायदा होगा। अगले माह निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण पर करीब 38.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को निर्माण का जिम्मा दिया गया है। निर्माण पूरा होने और अस्पताल के संचालन में आने के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भर्ती करने की क्षमता बढ़ जाएगी। इससे बेड के लिए मरीजों को होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है।
नए अस्पताल की अनुमानित लागत 38 करोड़ 76 लाख 93 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक निर्माण कंपनियां 16 नवंबर की शाम पांच बजे तक निविदाएं जमा कर सकेंगी। निर्माण कार्य के लिए 730 दिन की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया पूरी होने और कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज में नए अस्पताल के निर्माण को शासन स्तर से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। अगस्त 2025 में इस परियोजना के लिए बजट उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई थी।
अब निर्माण के लिए विस्तृत निविदा जारी होने से परियोजना आगे बढ़ी है। नए अस्पताल का निर्माण पूरा होने पर परिसर में 120 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हो सकेगी। इससे ज्यादा मरीजों को भर्ती कर उपचार देने में मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में देवरिया के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज इलाज कराने आते हैं। गंभीर मरीजों और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत वाले रोगियों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध होना जरूरी है। नए भवन से मौजूदा वार्डों पर मरीजों का दबाव कम किया जा सकेगा।
सीएमएस डॉ. एचएस मिश्र ने बताया कि 120 बेड का नया अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नया अस्पताल बनने जनता का लाभ होगा। महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज में 120 बेड का नया अस्पताल बनने से जनता को फायदा होगा। अगले माह निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण पर करीब 38.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें