भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव स्थित मणिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मणिनाथ ब्रह्म की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही जिले भर से आए कवियों ने अपनी कविता से लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी संजीव सुमन ने ब्रह्म मणिनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्रा अनन्या तिवारी, तान्या मिश्रा, रुचि तिवारी और प्राची तिवारी के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
वहीं हास्य कवि बादशाह प्रेमी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, भावना द्विवेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र नाथ तिवारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, मदन शुक्ला, नीरज शाही, अमित मोदनवाल, मुन्ना राय, देवेंद्रनाथ तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनारायण तिवारी और संचालन डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया। संवाद