फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग

Mon, 18 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में बीएलओ की बैठक में बोलते तहसीलदार राहुलदेव भट्ठ और मौजूद एसडीएम राकेश सिंह।
विज्ञापन
रुद्रपुर में चुनाव आयोग आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। बूथों के स्थलीय सत्यापन के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए सोमवार को तहसील सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। बीएलओ डोर टू डोर जाकर सात दिन में मतदाता सूची को दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षणकर्ता ,तहसीलदार राहुल देव भट्ठ ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में गड़बड़ी को दूर किया जा रहा है। बूथ लेवल अफसरों को मतदाता सूची सात दिन में ठीक करने का सख्त निर्देश दिया गया है। मतदाता सूची में डबल नाम काटे जाएंगे। मृतकों और अन्यत्र शिफ्ट हुए वोटरों को भी सूची से हटाया जाएगा। आदर्श मतदाता सूची बनाने के लिए आयोग ने निर्देश दिए हैं। जिसके तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विधान सभा चुनाव के घोषणा होने के पूर्व वोटर लिस्ट ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीएलओ अपने रजिस्ट्रर में नए वोटर बनने वालों का नाम भी दर्ज करेंगे। उपजिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि बीएलओ आयोग की मंशा के अनुरूप कार्यों को पूरा कर रिपोर्ट देगें। गांवों में तहसील के अधिकारी औचक निरीक्षण करने में लगे रहेंगे। यदि निर्धारित समय के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में विधान सभा क्षेत्र के रुद्रपुर, भलुअनी, गौरीबाजार, बैतालपुर और देवरिया ब्लॉक क्षेत्र के 325 बूथों के बीएलओ मौजूद रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित, मुबारक अली, सुबोधनाथ पांडेय, शारदा राय, रीना साहनी, कौशलेष सिंह, रजब अली समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें