फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम : चौराहों पर नहीं जले अलाव

Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं लेकिन क्षेत्र के बनकटा, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर, अकटही, रतसिया, गजड़वा, भड़सर, भवानी छापर, हरेराम चौराहा पर इस बार अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरन में निकलना पड़ रहा है। वहीं मजदूरों की दिहाड़ी पर भी असर पड़ा है। बाजारों और चौराहों पर खड़े लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं, जिससे सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें