फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर, देहात में आठ घंटे तक बिजली ठप

Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बुधवार को हल्की आंधी आने पर मौसम ने करवट बदला।
विज्ञापन
देवरिया में  आंधी के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर और देहात इलाके में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी के चलते लोग पूरे दिन परेशान रहे। हालात यह रही कि पानी तक के  लोग तरस गए। 
विज्ञापन


बुधवार को दिन में करीब 11.30 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। धूल भरी आंधी से लोग घरों में कैद गए। हवा चलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत तो मिली। इसी बीच कतरारी स्थित 220 केेवीए के लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते शहर से लेकर देहात इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली बहाल नहीं होने से दोपहर बाद दुकान और घरों में लगा इन्वर्टर भी बैठ गया। महिलाएं और बच्चे गर्मी से बिलबिला उठे। टंकियों का पानी खत्म हो गया। हैंडपम्प के पानी से कामकाज निपटाया। शाम के समय महिलाएं खरीदारी करने बाजार के लिए निकली, लेकिन अंधेरे के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन


मोतीराम अड्डा को जोड़ने वाली लाइन में खराबी आ गई थी। इससे शहर और देहात इलाके में बिजली बाधित हो गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने खराबी दूर करने में टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें