खुखुंदू। सुकरौली गांव स्थित नलकूप खंड 146 पर सिंचाई विभाग की तरफ से चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अभियंता नलकूप पूर्वी क्षेत्र एसपी मौर्य ने कहा कि सरका की मंशा है कि नलकूप के माध्यम से किसानों की खेतीबाड़ी की बढ़िया से सिंचाई हो। इसके लिए किसानों का भी सहयोग चाहिए।
विकास खंड भलुअनी के सुकरौली गांव में आयोजित चौपाल में गोरखपुर के मुख्य अभियंता पूर्वी के अलावा मंडल के इंजीनियर हरदेव प्रसाद, अधिशासी अभियंता सलेमपुर निशांत सहाय, सहायक अभियंता सुनील पासवान, पवन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सबसे पहले नलकूप परिसर में मुख्य अतिथि ने पौधरोपण किया। संवाद