मदनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के बीच नगर पंचायत मदनपुर की अध्यक्ष चाइना शेख ने मझावां स्थित वार्ड नंबर 9 के पोखरे का सुंदरीकरण कराने के बाद नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत शुभारंभ किया। घाट के बन जाने से स्थानीय व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। संवाद