देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव में 14 नवंबर की सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहे युवक मनोज यादव और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सोंदा निवासी वीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के वीरेंद्र यादव, प्रवीण यादव, विनीत उर्फ गोल्डी यादव, बिंदु देवी, सपना देवी समेत सात-आठ अज्ञात लोगों ने हमला किया। आरोपियों ने घर में घुसकर बचाने आए मृगांक यादव, सरोज देवी, धर्मेंद्र यादव और रंभा देवी को भी पीटा। उन पर दो मोबाइल छीनने और हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद