फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेई के घर CBI ने की छापेमारी, आधी रात से सुबह तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन

Sat, 21 Feb 2026 05:42 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया में शुक्रवार की देर रात सीबीआई की टीम ने रेड की है। आय से अधिक संपत्ति के एक मामले की जांच में सीबीआई की टीम देवरिया के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव में पहुंची थी। टीम की आने के सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी। भोर में घर के बाहर जुटी भीड़ ने मामले की जानकारी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


जिस घर में टीम आई थी, उस परिवार का एक सदस्य अवर अभियंता के पद पर है। बताया जाता है कि इसी अभियंता से जुड़ी किसी जांच को लेकर टीम आई थी। गांव में चर्चा है कि जेई ने कम समय में ही लखनऊ में काफी संपत्ति बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें