फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठेलेवाले ने राहगीर पर चाकू से किया हमला

Sun, 13 Sep 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर नगर के गांधी चौक स्थित पुलिस पिकेट के पास शनिवार की दोपहर में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में ठेलेवाले ने एक राहगीर के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाकू लगने से घायल बाइक सवार खून से लथपथ हो गया। उसने गमछे से सिर पर दबाव बनाकर खून रोकने का प्रयास किया और मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वारदात के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। नगर के हरैया वार्ड निवासी राकेश मिश्रा (50) दोपहर में गांधी चौक पुलिस पिकेट के पास बाइक खड़ी कर फुटपाथ पर सामान बेच रहे एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान कीवी बेचने वाले एक ठेलेवाला उनकी बाइक के पास पहुंचा और उसे हटाने के लिए विवाद करने लगा। कहासुनी के बीच ठेलेवाले ने राकेश मिश्रा के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बाइक हटाने के लिए विवाद हुआ था।
ठेलेवाले ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया है और उसकी हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें