फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो घायल

Sat, 08 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर आईटीआई के पास शनिवार की रात में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर के भुजौली कालोनी निवासी राहुल और सिराजू रात में करीब दस बजे बैरौना से घर लौट रहे थे। अभी फोरलेन मार्ग पर आईटीआई के पास पहुंचे थे कि अचानक कार के सामने बाइक सवार आ गया। वाहन चला रहा सिराजू बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे कार पलट गई। संयोग रहा कि कार का एबर बैग खुल गया। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। बीच सड़क में कार पलटने के कारण कुछ देर तक जाम भी लग गया। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को किनारे किया। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें