देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में सोमवार की सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों के प्रभारियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से मिलकर संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। कुल 19 स्थानों पर हुुई चेकिंग में 404 लोगों व 244 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों का ई-चालान किया गया। संवाद