फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बाइक सवार को रौंदकर बस पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल

Sat, 11 Feb 2023 03:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सोनहुला रामनगर निवासी अंशु गौड़ उम्र (20) वर्ष क्षेत्र के एक गैस एजेंसी का वाहन चलाते थे। बीती रात वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान मठिया रति गांव से लौट रही अनियंत्रित बस ने उन्हें ठोकर मार दी, जिसकी उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर से अंशु दूर जा गिरे जबकि उनकी बाइक बस में फंस गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भाग रही बस पलट गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर गढ़-महुआपाटन मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात बसंतपुर गांव के सामने बरात से लौट रही एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही बस में बाइक फंस गई थी। कुछ दूर आगे जाने के बाद अनियंत्रित बस पलट गई। इसमें बस सवार दर्जन भर बराती चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर निवासी अंशु गौड़ उम्र (20) वर्ष क्षेत्र के एक गैस एजेंसी का वाहन चलाते थे। बीती रात वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान मठिया रति गांव से लौट रही अनियंत्रित बस ने उन्हें ठोकर मार दी, जिसकी उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर से अंशु दूर जा गिरे जबकि उनकी बाइक बस में फंस गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। बाइक फंसी होने के कारण करीब 500 मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे बस में बैठे कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी गांव के करीब दर्जन भर बराती घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशु के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, काफी मशक्कत से जेसीबी लगाकर बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भिजवाया, जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है । दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्घटना के बाद भाग रही बस पलट गई।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें