सलेमपुर। भाजपा सलेमपुर विधानसभा कार्यालय पर रविवार को आयोजित चौपाल में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने केंद्रीय बजट 2026 की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में मजबूती देगा। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी विस्तार, हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं, सेमीकंडक्टर निर्माण, मेडिकल हब और महिला नेतृत्व वाले उद्यमों में निवेश को ऐतिहासिक बताया। कहा कि बजट का लाभ शहरों से लेकर गांवों तक पहुंचेगा और विकास की नई इबारत लिखेगा।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में विशेष ध्यान दिया गया है। उनके अनुसार केंद्र से प्रदेश को लगभग 4.26 लाख करोड़ रुपये विभिन्न मदों में प्राप्त होंगे, जो पिछले बजट की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपये अधिक हैं। संवाद