फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठें दिन भी नहीं हो पाई टूटे पाइप लाइन की मरम्मत

Sun, 23 Nov 2025 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भुजौली कालोनी में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान टूटी पानी की पाइप लाइन रविवार को भी ठीक नहीं हो पाई। इसके चलते करीब 10 हजार की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग आरओ प्लांट से पानी खरीद कर पी रहे हैं। नगर पालिका ने भी पानी का कोई उपाय नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर में एक कंपनी गैस की पाइप लाइन बिछा रही है। विभिन्न मोहल्लों में पाइप डालने के बाद भुजौली कॉलोनी में कंपनी के वेंडर पाइप लाइन बिछा रहे हैं। करीब कुछ दिन पहले परशुराम चौक से भुजौली कॉलोनी तिराहे के बीच पाइप लाइन बिछाने वाली मशीन से जगह-जगह वाटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते इंदिरा नगर, मुंशी गोरखनाथ वार्ड, उमानगर, देवरिया खास में जलापूर्ति बाधित हो गई है। भुजौली रोड पर दुकान किए संगम त्रिपाठी ने बताया कि पानी की पाइप लाइन ठीक करने कोई नहीं आया। स्थानीय निवासी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि पाइप लाइन टूटने से पूरा पानी सड़क पर बह रहा है। आठ दिन से लगातार पानी बहने से अब सड़क जगह-जगह धंसने लगी है। यही हाल रहा तो आने वाले एक सप्ताह में आधी सड़क धंस जाएगी। उनका कहना है कि नगरपालिका का कोई कर्मचारी इधर झांकने तक नहीं आया।
अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी का कहना है कि वाटर पाइप लाइन टूटने की जानकारी मिली है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त होने से ठीक कराने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें