फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्केस्ट्रा के दाैरान मारपीट में दुल्हन के चाचा और भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। धोबी गांव में आई बरात में आॅर्केस्ट्रा देखते समय गांव के कुछ लोग दुल्हन पक्ष से उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दुल्हन के चाचा और भाई पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद अफरातफरी मच गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिस फोर्स की निगरानी में शादी हुई। पुलिस ने सोमवार को दुल्हन के पिता की तहरीर पर गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धोबी गांव निवासी मुन्नी लाल यादव की बेटी की शुक्रवार को बरात आई थी। द्वारपूजा और जयमाल के बाद आर्केस्ट्रा प्रोग्राम चलने लगा।
आरोप है कि इसी बीच रात करीब 10 बजे आॅर्केस्ट्रा प्रोग्राम में गांव के कुछ दखल देते हुए बरातियों से उलझ गए। जब दुल्हन के चाचा जितेंद्र यादव और भाई प्रकाश यादव ने हस्तक्षेप किया तो हमलावरों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया। मामला तनावपूर्ण देख दुल्हन पक्ष ने इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर से पुलिस फोर्स मांगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की निगरानी में शादी हुई। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के पिता मुन्नीलाल यादव की तहरीर पर गांव के राधेश्याम, दीनानाथ, आदर्श और रोहित पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें