फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गन्ने के खेत से पांच वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद; हत्या की आशंका, जांच जारी

Sun, 21 Sep 2025 05:03 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम को अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के एक मंदिर के पास लुकाछिपी का खेल खेल रही थी। खेल खत्म होने पर उसकी सहेलियां तो घर लौट गईं, लेकिन मासूम वापस नहीं आई। वापस नहीं लौटने से चिंतित मां उसे खोजने निकली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 थानाक्षेत्र के एक गांव में सहेलियों के साथ तीन दिन पूर्व लुकाछिपी का खेल खेलने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हुई पांच वर्षीय मासूम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव की हालत देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। मासूम को किसी जंगली जानवर के नोचने या निर्मम तरीके से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


शव को देख कर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समूचे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम को अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के एक मंदिर के पास लुकाछिपी का खेल खेल रही थी। खेल खत्म होने पर उसकी सहेलियां तो घर लौट गईं, लेकिन मासूम वापस नहीं आई।

वापस नहीं लौटने से चिंतित मां उसे खोजने निकली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी मासूम की काफी तलाश कीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन


रविवार को सीओ सिटी संजय रेड्डी के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड की टीम उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच उसका शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भारी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मासूम के क्षत-विक्षत शव को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश था। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें