मगहरा क्षेत्र के सतरांव गांव के हटवा मोहल्ला निवासी और कक्षा एक का छात्र कीशू (08) पुत्र रामसरीखन, उसका साथी भीम यादव (7) पुत्र मोहन यादव की पोखरी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हालांकि दोनों को डूबता देख कीशू की बहनें निधि और अंशू पानी में छलांग लगा दीं।
लेकिन वह भी डूबने लगी। किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला। दोनों साथियों के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। घटना से लोग हतप्रभ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।