फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Mon, 20 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के धोखे से आहत बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी किया था। एक ही गांव का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिससे दोनों परिवारों में नाराजगी बनी हुई थी। शनिवार की रात भोजन के बाद जब परिजन सो गए तो युवती छत पर बने टिन शेड में चली गई। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी एसओ आनंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें