संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। किराये के मकान में रहने युवक का शव शुक्रवार की सुबह छत के कुंडे से लटका मिला। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करीब सात साल पहले उसने लव मैरिज शादी की, उसके बाद घर नहीं जाता था।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजीत शाह (35) पुत्र अशोक गौड़ नगर के वार्ड नंबर चार सलाहाबाद में किराये के मकान में रहकर मोबाइल की दुकान चलाता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का अजीत था। उसके दो भाई विदेश में नौकरी करते हैं। छोटा भाई सतीश घर पर रहता है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह पत्नी भोजन बना रही थी। इसी बीच वह किसी बात से नाराज होकर कमरा के अंदर छत के कुंडे से फंदा लगाकर लटक गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रानी, छह वर्षीय बेटी आयुषी, पांच वर्षीय बेटा अयान का रो- रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।क