रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव के लालपुर टोला में विदेश से रुदल केवट (35) का शव रविवार को पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की 14 अक्तूबर को दुबई में मौत हो गई थी। रुदल पुत्र फूलचंद केवट जुलाई में दुबई गया था। वह एक कंपनी में काम कर रहा था। घर वालों के अनुसार 14 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। रविवार की सुबह युवक का शव जब गांव लाया गया तो शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी मीरा देवी पति के शव को देखते ही बेहोश हो गई। दो बेटे राहुल और रोहित शव से लिपट कर रोने लगे। रुदल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। संवाद