फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक से टक्कर महिला समेत चार जख्मी

Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार/बखरा। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर भृगसरी मोड़ के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में से तीन को उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार तथा गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लबकनी गांव निवासी तीन युवक शिवम कुमार (19), शिवम यादव (17) और अनुराग (18) रविवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर क्षेत्र के रनिहवा गांव में हनुमान जी की मूर्ति देखने गए थे। देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच भृगुसरी मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक महिला से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ही हेलमेट पहने था।
महिला चौराहे से सब्जी खरीद करघर जा रही थी। हादसे में भृगुसरी निवासी 60 वर्षीय मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी गौरी बाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शिवम कुमार को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में शिवम की हालत नाजुक बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि हादे की सूचना मिली है।
तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें