फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिन से लापता महिला की खेत में मिली लाश

Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। धनौती गांव में खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गांव की सरिता देवी (38) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव खेत की पगडंडी पर झुलसे हाल में मिला। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
दो दिन पहले सरिता सोनखरिका गांव में राशन लेने गई थीं। घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनौती गांव निवासी मुन्ना चौहान की पत्नी सरिता देवी 14 अक्तूबर को सोनखरिका गांव कोटे की दुकान से राशन लेने गई थीं। दो दिनों से वह गायब थीं। बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गए कुछ लोगों ने महिला का शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। शव की शिनाख्त धनौती गांव निवासी सरिता देवी के रुप में हुई। लोगों के अनुसार महिला की साड़ी का निचला हिस्सा जला हुआ था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ट्यूबवेल की ओर जाने वाला हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। सरिता तार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हालांकि, शिकायत पर विभाग ने ट्यूबवेल की आपूर्ति बहाल करा दी थी, मगर शव की भनक किसी को नहीं लग सकी। सरिता के मौत की जानकारी होने पर पति मुन्ना चौहान, पुत्र आदित्य, आयुष, पुत्री आयुषी, रितिका का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर सीओ राजेश चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंच गए।
सरिता की मौत को लेकर लोगों में चर्चा थी। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें