फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में डूबे किशोर का शव 36 घंटे बाद मिला

Fri, 26 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

भटनी के बरसाथ गांव निवासी 13 वर्षीय आदित्य का शव 36 घंटे बाद छोटी गंडक नदी से बरामद हुआ। नहाने के दौरान वह डूब गया था। घटना से परिवार में शोक और गांव में दुख का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। जलपा माता मंदिर स्थित छोटी गंडक नदी में बुधवार को लापता किशोर का शव 36 घंटे बाद मिल गया। बृहस्पतिवार की देर शाम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नदावर घाट पर गोताखोरों ने शव को नदी से निकाला।
भटनी के बरसाथ गांव निवासी धर्मेंद्र चौरसिया का 13 वर्षीय बेटा आदित्य बुधवार की सुबह दुकान के लिए ब्रेड खरीदने गया था। इसी दौरान गांव के साथी अमन के साथ वह नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया, तब जाकर सलेमपुर के नदावर घाट पर उसका शव मिला। आदित्य की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बरसाथ गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि भ किशोर का शव सलेमपुर के नदावर घाट पर बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें