फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला अधेड़ का शव

Wed, 10 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव में मंगलवार की सुबह माता बदन यादव (54) का शव संदिग्ध हालात में कमरे में मिला। छत पर सो रहे अधेड़ के कमरे का दरवाजा खुला था। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

माता बदन ने अपनी जमीन का कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से एग्रीमेंट किया था। इनमें से पांच माह पहले एक जमीन बिकी। इसका पूरा दाम नहीं मिलना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पिड़हनी गांव निवासी माता बदन यादव खेती-किसानी करते थे। पत्नी मुनाकी देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। घर वालों के अनुसार, माता बदन अक्सर छत पर कमरे में अकेले सोते थे। सुबह जब पत्नी छत पर गई तो उन्हें मृत पाया।
पति का शव देख पत्नी रोने लगी। ग्रामीणों के अनुसार, माता बदन की जमीन का कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने बेचने के लिए एग्रीमेंट करा रखा है। पांच माह पहले एक जमीन का बैनामा भी हुआ। इसमें तय रकम नहीं मिलने से माता बदन और प्रॉपर्टी डीलरों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव में पति का साथ छूटने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता बेटी प्रियंका पिता की मौत पर बेसुध पड़ी थी।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें