फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में बगीचे में मिला अधेड़ का शव

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। सुरौली थाना क्षेत्र बरडीहा अली गांव के पश्चिमी बगीचे में मंगलवार की दोपहर अधेड़ का शव मिला।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के कोईरी टोला निवासी 48 वर्षीय राम नक्षत्र मंगलवार की सुबह गांव के एक शख्स के साथ घर से निकले थे।
दोपहर में उनका शव गांव के बगीचे में पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने शव को देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रुद्रपुर के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव सुरोली थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के आसपास निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पत्नी सरिता देवी, बेटा अंकित के साथ चेन्नई रहती है। बेटा चेन्नई में नौकरी करता है। मौत के सूचना पर दोनों घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें